दीघा-नंदकुमार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल




 कोलकाता ( पीबी टीवी) देर रात पश्चिम बंगाल के दीघा-नंदकुमार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 

पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के हेदिया में इरिंची के पास दीघा-नंदकुमार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लॉरी और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों समेत एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में तमलुक रेफर किया गया है। कोलकाता से कांथी लौट रहे आठ लोगों को लेकर आ रहा एक ऑटो बुधवार रात करीब दो बजे इरिंची के बंपर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति समेत शेष दो बच्चों को पहले हेदिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और बाद में तमलुक जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों को गाडी से गैस कटर से काटकर निकाला गया। पुलिस गाडी  को मारिश्दा थाने ले आयी है। सभी कांथी के चल्ती के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांथी के आठ लोग ऑटो से कोलकाता से लौट रहे थे। एक अज्ञात गाडी बम्पर के सामने रुकी, जिससे ऑटो कार के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिसे बाद में एक लॉरी ने टक्कर मार दी।  स्थानीय दुकानदार को सभी को बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी गई। कांथी एसडीपीओ और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर