प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी: भाजपा युवा मोर्चा ने दर्ज कराई शिकायत, आंदोलन की चेतावनी



रानीगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भाजयुमो के अभीक कुमार मंडल के नेतृत्व में रानीगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में रानीगंज के एक व्यवसायी अरुण गोराई पर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है.


भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अरुण गोराई ने कुछ दिनों पहले फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था. अभीक कुमार मंडल ने कहा कि उन्होंने इस पोस्ट को कल देखा और जांच करने पर पाया कि यह पोस्ट वास्तव में की गई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह पोस्ट पांच दिन पहले डाली गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस पर कोई स्वत: संज्ञान नहीं लिया.


भाजयुमो ने रानीगंज पुलिस से 24 घंटे के भीतर अरुण गोराई के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है. संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो वे आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे.


अभीक कुमार मंडल ने कहा, "जब भारत एक युद्ध जैसी स्थिति में है, तब प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है. यह सोचने वाली बात है कि ऐसे लोग किस मानसिकता से ग्रस्त हैं. उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम से समस्या है."


इस शिकायत के दौरान भाजयुमो के मनु वर्मा, अभिजीत मंडल, बाबन बाउरी, देवाशीष केवड़ा और सौरव मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार