कोलकाता (पीबी टीवी ) उत्तर 24 परगना के बशीरहाट महकमा के स्वरूपनगर थाना अंतर्गत गोविंदपुर ग्राम पंचायत के गुणराजपुर गांव में डूबने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है. युवती मुंबई से अपने मामा के धार घूमने आयी थी, उसकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है । मृतक की पहचान मुम्बई निवासी 19 वर्षीय मेहरुल शहाबुद्दीन खान के रूप में हुई है। अपनी मां के साथ स्वरूपनगर स्थित अपने मामा के घर घूमने आई थी. युवती शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तालाब के पास गई थी और अचानक से डूब गई। बाद में स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की और उसको बरामद कर उसे सराफुल ग्रामीण अस्पताल ले गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को संदेह है कि युवती तैरना नहीं जानती थी, जिसके कारण वह तालाब में गिर गई और डूब गई। कुछ घंटों बाद उसका शव तैरता हुआ पाया गया। रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सरूपनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बसीरहाट स्वास्थ्य जिला पुलिस मुर्दाघर भेज दिया।पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है, कि क्या मौत तैराकी नहीं जान्ने के कारण हुई या कोई अन्य कारण है ।

0 टिप्पणियाँ