मुख्यमंत्री ममता से मिलने पहुंचे थे नौकरी गंवाने वाले शिक्षक, कालीघाट में हिरासत में लिए गए





कोलकाता (पीबी टीवी )नौकरी गंवाने वाले पश्चिम बंगाल के छह शिक्षकों का एक समूह गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने और अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचा। हालांकि, बिना अपॉइंटमेंट के मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे शिक्षकों को ममता बनर्जी से मिलने का मौका नहीं मिला।

दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। शहर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह अचानक पांच महिला शिक्षकों का एक समूह बिना अपॉइंटमेंट के मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाने उनके आवास के दरवाजे पर पहुंचा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया और समझाया कि बिना अपॉइंटमेंट के मुख्यमंत्री से मिलना संभव नहीं है। हालांकि, महिला शिक्षकों ने उनसे बहस शुरू कर दी।

जल्द ही सुरक्षाकर्मियों ने महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से उन्हें हिरासत में लिया, पुलिस वैन में डाला और मुख्यमंत्री के आवास के पास से उन्हें ले गए। उन्हें पूछताछ के लिए पास के कालीघाट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।मुख्यमंत्री मिलने के लिए  संगीता साहा, रूपा करमाकर,  स्मार्टी रॉय,  नूर अमीना गुलशन,  शिल्पी चक्रवर्ती और साहनी नाजनीन मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल