आम चोरी के आरोप में पीट-पीटकर युवक की हत्या, शिबदासपुर में भारी तनाव , पुलिस तैनात




 उत्तर 24 परगना (पीबी टीवी )   उत्तर 24 परगना के शिबदासपुर में  एक 17 वर्षीय लड़के को आम  चोरी के आरोप में  पीट-पीटकर मार डाला गया। है. इस घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को तैनात किया  है. 



कांचरापाड़ा के बसंती ताला निवासी सुदीप्त पंडित नामक 17 वर्षीय युवक, नैहाटी के शिबदासपुर में एक समारोह से लौटते समय अपने दोस्तों के साथ एक आम के बगीचे में पेड़ के नीचे पड़े आम उठाने गया था। उस बगीचे में शेख फरहाद मंडल नाम का एक आदमी पहरा दे रहा था। बगीचे के पहरेदार ने शेख फरहाद ने सुदीप्त को पकड़ लिया।  इसके बाद मारपीट शुरू कर दी.  सुदीप्त  के  साथ आए दोस्त उसको छोड़ कर भाग गए। सुदीप्त की हालत गंभीर होने पर उसे नैहाटी के एसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सुदीप्त को मृत घोषित कर दिया। शिबदासपुर थाने की पुलिस ने गार्ड फरहाद को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है  इलाके में पुलिस पिकेट स्थापित कर दी गई है। घटना के अगले दिन सुबह उत्तेजित भीड़ ने आरोपी के आम के गोदाम में आग लगा दी। घटना के बाद अशांति फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आज सुबह से यह क्षेत्र अशांत है।इस बीच, बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर इलाके में पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिवार और स्थानीय निवासियों ने उसके चारों ओर विरोध प्रदर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता