रानीगंज में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दहशत, अंबिका ऑयल मिल में चोरी



रानीगंज: रानीगंज थाना क्षेत्र के खाण्डसूली बाजार स्थित सुप्रसिद्ध अंबिका ऑयल मिल के घर-दफ्तर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर लगभग 50 हजार रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जिससे व्यापारी और आम नागरिक दहशत में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.



अंबिका ऑयल मिल के मालिक प्रमोद तोदी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह चोरी मध्यरात्रि में हुई. जब वे प्रतिष्ठान बंद करके घर चले गए थे, उसी दौरान चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया.उन्होंने बताया कि अपराधियों ने घर के सामने की छत की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अंदर के सभी कमरों के ताले तोड़ डाले. श्री तोदी ने बताया कि पहले वे इसी घर में रहते थे, लेकिन अब नहीं रहते.चोरों ने घर के हर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, यहाँ तक कि बाथरूम से गीजर भी उखाड़ ले गए. इसके अतिरिक्त, चोर बर्तन, वजनी सामान और अन्य कीमती वस्तुएं भी लूट ले गए. उन्होंने बताया कि सुबह होते ही उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है.



गौरतलब है कि रानीगंज में हाल के दिनों में अपराध की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं.बीते सप्ताह ही गणेश अपार्टमेंट में एक ही रात में तीन फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली थी. इसके अलावा, पंजाबी मोड़ स्थित प्रतिष्ठित प्रदीप ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरों ने मध्यरात्रि में हाईवे किनारे बने शोरूम का मुख्य दरवाजा तोड़कर लाखों की सामग्री पर हाथ साफ कर दिया था.बीते सप्ताह श्री श्याम मंदिर के सामने एक महिला से दिनदहाड़े गहनों की लूट की घटना ने भी पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया था.


इन बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार आर.पी. खेतान ने कहा कि इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग और आमजन भयभीत हैं और पुलिस अब तक किसी भी मामले में कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर पाई है.


स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की पुरजोर मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा की भावना फिर से बहाल हो सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल