इस्लामपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल




 उत्तर दिनाजपुर (पीबी टीवी ) उत्तर दिनाजपु जिले के इस्लामपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. कुदाल से सिर पर वार करने के कारण उसको गंभीर चोट आई है. उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाने के डिमरुल्ला इलाके में घटी इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया है । घटना शनिवार सुबह हुई. 




बताया जा रहा है कि डिमरुल्ला निवासी नूर आलम और महाबतपुर निवासी नूर हुसैन के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। भूमि विवाद को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका। शनिवार की सुबह जब नूर आलम उस जमीन पर घास काटने गया तो नूर हुसैन और उसके परिवार ने अचानक नूर आलम के सिर पर कुदाल से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है। सूचना मिलने पर इस्लामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल