कोलफील्ड टिंबर एंड शा मिल्स ओनर्स एसोसिएशन की 42वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न, व्यवसाय की चुनौतियों पर हुई चर्चा



रानीगंज: कोलफील्ड टिंबर एंड शा मिल्स ओनर्स एसोसिएशन की 42वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रानीगंज के श्री सीताराम जी भवन में किया गया. इस महत्वपूर्ण सभा में दुर्गापुर से लेकर बराकर तक और झारखंड की सीमा तक फैले संगठन के लगभग 150 सदस्य उपस्थित रहे.


कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष संजय तिवारी ने व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनका संगठन एक विस्तृत क्षेत्र में कार्यरत है और आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यवसाय को और अधिक बेहतर बनाने की रणनीतियों पर विचार करना था.


संजय तिवारी ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहां हर दो साल में चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है, लेकिन संगठन के वरिष्ठ सदस्य आपसी सहमति से अध्यक्ष और सचिव सहित पूरी कमेटी का गठन करते हैं.


वर्तमान व्यवसाय की चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि यह क्षेत्र लगातार मुश्किल होता जा रहा है.इस संबंध में संगठन द्वारा समय-समय पर प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें भी की जाती रही हैं. उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि व्यवसाय में बढ़ती चुनौतियों के कारण संगठन के सदस्यों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है.


एक महत्वपूर्ण विषय पर बात करते हुए संजय तिवारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ही सदस्यों को अपना लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की अनुमति है, जबकि यह सुविधा अन्य राज्यों में उपलब्ध नहीं है. हालांकि, पश्चिम बंगाल में भी 30 जून तक लाइसेंस हस्तांतरण पर रोक लगी हुई है. उन्होंने कहा कि यदि इस प्रतिबंध को हटा दिया जाए तो टिंबर व्यवसाय से जुड़े सदस्यों की घटती संख्या को कुछ हद तक बढ़ाया जा सकता है.


लकड़ी के व्यापार पर मंडराते खतरे पर अपनी राय व्यक्त करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में उनका व्यापार मुख्य रूप से विदेश से आने वाली लकड़ियों पर निर्भर है. यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में इस व्यवसाय को आगे बढ़ाना मुश्किल हो जाएगा.


इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष हरीश सेठ, सचिव कृष्णकांत बनर्जी और कोषाध्यक्ष कैलाश कयाल के साथ संगठन के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. सभी सदस्यों ने व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की और आगे की कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल