जामुड़िया में राजीव गांधी को 35वें शहीद दिवस पर किया गया श्रद्धापूर्वक याद



जामुड़िया- जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय गांधी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 35वें शहीद दिवस के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर गांधी भवन में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया.


इस अवसर पर जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के महासचिव शांति गोपाल साधु ने राजीव गांधी के योगदानों को याद करते हुए कहा, "भविष्य दृष्टा राजीव गांधी एक ऐसा नाम है जो याद आते ही विकास की प्यास और समृद्धि की भूख को अमलीजामा पहनाने वाले 21वीं सदी के महानायक की तस्वीर मानस पटल पर छा जाती है." उन्होंने राजीव गांधी को युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार का अधिकार दिलाने, पंचायती राज व्यवस्था के पुरोधा और भारत में सूचना क्रांति के जनक के रूप में सदैव याद किए जाने की बात कही.


इस श्रद्धांजलि सभा में जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव, पश्चिम बर्धमान जिला युवा कांग्रेस के महासचिव फिरोज खान और कुंदन शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार