हुगली जूट मिल के खिलाफ बक्तार नगर ग्राम रक्षा समिति का विरोध प्रदर्शन: 32 स्थानीय कर्मचारियों की बहाली और रोजगार की मांग



रानीगंज- बक्तानगर ग्राम रक्षा समिति ने शुक्रवार को मंगलपुर स्थित हुगली जूट मिल के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया.समिति ने मिल द्वारा बीते दो माह पूर्व अस्थाई रूप से काम पर रखे गए 32 स्थानीय लोगों की "अनुचित बर्खास्तगी" का पुरजोर विरोध किया और मांग की कि इन कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए.साथ ही, उन्होंने औद्योगिक कारखाने में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की भी मांग की.


ग्राम रक्षा समिति के अध्यक्ष जयदेव खाँ के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्य एकत्र हुए और क्षेत्र के विकास तथा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की अपनी मांगों को लेकर मुखर हुए. प्रदर्शन में अमिताभ घोषाल, मृत्युंजय खान, सहदेव धीवर, मोंटू घोषाल और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.


"अनुचित बर्खास्तगी" और स्थानीय विकास की अनदेखी का आरोप

समिति के अध्यक्ष जयदेव खाँ ने आरोप लगाया कि मिल अधिकारी लंबे समय से बंद पड़ी इस जूट मिल को खोल कर मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि क्षेत्र के कई युवा पहले इस संगठन से जुड़े थे, लेकिन उन्हें रोजगार के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई, और इसके विपरीत, 32 लोगों को काम से बर्खास्त कर दिया गया. जयदेव खाँ ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पहले 32 स्थानीय युवक साफ-सफाई आदि का काम करते थे, लेकिन उनमें से केवल 16 को ही काम दिया जाएगा, बाकी 16 को हटा दिया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि इससे उन 16 लोगों का परिवार कैसे चलेगा.


तत्काल बहाली और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग

समिति ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है, जिसमें पूर्व में कार्यरत बेरोजगारों को रोजगार देना और अतिरिक्त रिक्त पदों पर नियुक्ति शामिल है. जयदेव ख़ाँ ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि जूट मिल एक या दो तारीख को फिर से खुलेगी, और अगर उससे पहले ही लोगों को काम से निकाला जा रहा है, तो खुलने के बाद क्या होगा. इसी चिंता के साथ वे आज विरोध प्रदर्शन करने आए हैं.


भविष्य के आंदोलन की चेतावनी

बक्तार नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्य अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके विरोध प्रदर्शन के जवाब में फैक्ट्री प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा.समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे एक लंबा और बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे. इस आंदोलन के बाद जूट मिल प्रबंधन क्या कदम उठाता है, इसे लेकर बक्तानगर ग्राम रक्षा कमेटी के सदस्यों में काफी उत्सुकता बनी हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर