पाकिस्तान ने 26 जगहों पर किए ड्रोन हमले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, राजस्थान के बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी, लोगों को घर में रहने की हिदायत



कोलकाता (पीबी टीवी ) भारत के हवाई हमले से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने कल रात भारत के विभिन्न शहरों में हवाई हमले किए, लेकिन भारत ने उसके सभी प्रयास विफल कर दिए।

 मिसाइल और ड्रोन हमलों की विफलता से हताश पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी करने के बाद शुक्रवार शाम को बारामूला से भुज तक 26 शहरों में ड्रोन हमले किए। इस दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपुरा एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की गई। भारत ने वायु रक्षा प्रणालियों से इन ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। अधिकांश पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया गया। वह भारतीय हमलों से बचने के लिए अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा कर रहा है। ड्रोन हमलों के साथ-साथ पाकिस्तान नौशेरा, पुंछ और कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और बंदूकों से न केवल नागरिक क्षेत्रों बल्कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और पाकिस्तान की हर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया है।

गुरदासपुर और दीनानगर में भारत-पाक युद्ध की आपात स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सभी दुकानें बंद रखने की अपील कर रहा है। लोगों से कहा गया है कि वे बिना किसी आवश्यक कार्य के अपने घरों से बाहर न निकलें।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद अमृतसर में ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमृतसर जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर ड्रोन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं।

राजस्थान के बाड़मेर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सभी नागरिकों से घर पर रहने की अपील की है। लोगों को बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने को कहा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल