सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को अपने कर्मचारियों को 25% महंगाई भत्ता देने का दिया आदेश



कोलकाता ( पीबी टीवी )सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को सरकारी कर्मचारियों को 25% महंगाई भत्ता देने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई अगस्त में होगी। तीन महीने के भीतर यह भुगतान करना होगा। 

पश्चिम बंगाल सरकार अपने कर्मचारियों को लगभग 18 प्रतिशत डीए देती है। हाल ही में पेश बजट में ममता सरकार ने महंगाई भत्ते में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। लेकिन कई कर्मचारी खुश नहीं थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिस पर आज फैसला आ गया है।

 सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल की अगुवाई वाली बेंच ने यह आदेश सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार को तीन महीने के भीतर यह भुगतान करना होगा। साथ ही मामले की अगली सुनवाई अगस्त में तय की गई है।

पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में लगभग 18 प्रतिशत डीए मिलता है। हाल ही में पेश बजट में ममता सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को मिलने वाले डीए की तुलना अगर केंद्र सरकार के कर्मचारियों से करें तो इसमें काफी अंतर नजर आता है। केंद्रीय कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल