जलपाईगुड़ी (पीबी टीवी ) बच्चों को पैसे कमाई का जरिया बनना गलत है. लेकिन इसके बावजूद बच्चों का उपयोग बार-बार जीविका कमाने के लिए किया जाता है, कभी सड़क पर चलने वाले सर्कसों में तो कभी चरक पूजा में ।अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क के किनारे अपने पिता के साथ सर्कस का खेल दिखा कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने की तस्वीर काफी कम दिखाई देती है। लेकिन बिन्नागुड़ी से जलपाईगुड़ी आया एक चरक भक्त अपनी चार महीने की बच्ची को गोद में लेकर घूमते हुए देखा गया। अपने चार महीने के बच्चे को लेकर काफी देर तक घूमकर उसने सभी का दिल जीतने की कोशिश की। चरक पूजा ऊंचे खम्बे को चरक वृक्ष के रूप में पूजा जाता है। इस चरक वृक्ष में एक भक्त एक पहिये से बांध दिया जाता है और वह तेज गति से घूमता है। उसकी पीठ, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में तीर डालने की भी प्रथा है। जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के पहाड़पुर ग्राम पंचायत अंतर्गत पटकाटा कॉलोनी स्थित तिवारी सिटी क्लब मैदान में मंगलवार रात चरक पूजा मेला का आयोजन किया गया। और यहीं पर मेले में आने वाले लोग इस भयावह दृश्य को कैमरे में कैद करते दिखाई दिए।


0 टिप्पणियाँ