दवा की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ रानीगंज में टीएमसी का प्रदर्शन



रानीगंज- केंद्र सरकार द्वारा दवाओं की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ आज रानीगंज के इतवारी मोड इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध सभा में पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.


सभा को संबोधित करते हुए रूपेश यादव ने केंद्र सरकार की दवा मूल्य वृद्धि की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश के आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने विशेष रूप से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव का उल्लेख किया.


 श्री यादव ने नकली दवाओं के बढ़ते प्रचलन पर भी गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के नोएडा जैसे इलाकों से नकली दवाएं बंगाल में आ रही हैं, जो राज्य के लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं. उन्होंने कहा कि नकली दवाओं के कारोबार से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.


केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए रूपेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों से लूटकर अपने चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य साथी जैसी गरीब कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार दवा की कीमतें बढ़ाकर उन पर बोझ डाल रही है.


उन्होंने आगे कहा कि भारत की जनता इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी.उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस प्रकार भारत के लोगों ने अंग्रेजों को देश से बाहर कर दिया था, उसी प्रकार वे भाजपा को भी सफल नहीं होने देंगे.


इस विरोध सभा में रानीगंज टाउन टीएमसी उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया, एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, पार्षद नेहा साव, अशरफ खान, सदन सिंह, रेहान साकिब, उज्जवल मंडल, टीएमसी रानीगंज अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष नियाज अहमद, जाहिद अख्तर, शाहनवाज और टीएमसी के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे. सभी ने केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन