पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रानीगंज में भाजपा द्वारा पाकिस्तान के झंडे पैरों तले रौंदे गए



रानीगंज: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में रानीगंज विधानसभा भाजपा मंडल-1 के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया.भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ से लेकर स्टेशन तक नेताजी सुभाष रोड पर 10 स्थानों पर पाकिस्तान के झंडे रखे, ताकि आने-जाने वाले लोग और वाहन उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ सकें.



रानीगंज मंडल-1 के भाजपा अध्यक्ष शमशेर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में दिनेश सोनी, राजा भौमिक, शंकर साव, विनोद रावत, विजय साव, रवि केसरी,शताब्दी चटर्जी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.




शमशेर सिंह ने कहा, "22 अप्रैल को पहलगाम में जिस तरह से आतंकवादियों ने चुन-चुनकर हिंदू पर्यटकों की हत्या की, उससे पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है. लोग अपने-अपने तरीके से इस घटना का विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में, आज रानीगंज मंडल-1 भाजपा ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ से स्टेशन तक सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए, ताकि लोग उन्हें कुचलकर आगे बढ़ सकें."



उन्होंने आगे कहा, "22 अप्रैल को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की घटना में कश्मीर गए 26 पर्यटकों की हत्या की गई थी.इसके खिलाफ, भाजपा मंडल-1 ने रानीगंज में पंजाबी मोड़ से लेकर स्टेशन तक सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए, ताकि लोग उन्हें पैरों तले कुचलते हुए आगे बढ़ सकें."


विरोध प्रदर्शन के दौरान, रानीगंज के आनंद लोक मोड़, रजबाड़ी मोड़, श्याम मंदिर के निकट ,स्कूल मोड़ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों में सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे रखे कर रौंदे गए और 22 अप्रैल की घटना का विरोध किया गया, शमशेर सिंह तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर