रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में साइबर ठगी, थैलेसीमिया और नेत्र स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर आयोजित



रानीगंज- रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में इंटरनेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) द्वारा बुधवार को कॉलेज की छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य लक्ष्य छात्राओं को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने, थैलेसीमिया के बारे में जानकारी प्रदान करने और आंखों के महत्व को समझाते हुए नेत्रदान के लिए प्रेरित करना था.



कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), पश्चिम बर्धमान के लीगल एडवोकेट पवन यादव उपस्थित थे. उन्होंने साइबर अपराधियों से बचाव के विभिन्न तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी और छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए.


इस अवसर पर वेस्ट बंगाल ह्यूमन वेलफेयर एंड नेचर ऑर्गेनाइजेशन एंड डिफेंडर का इंटरनेशनल ह्यूमन राइट काउंसिल के सचिव स्वप्ना बराट, दुर्गापुर आई बैंक के मनोज कुमार भट्टाचार्य और रानीगंज थाने की एएसआई मिता मंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.स्वप्ना बराट ने थैलेसीमिया से पीड़ित महिलाओं के लिए आवश्यक सावधानियों और कारणों पर प्रकाश डाला. मनोज कुमार भट्टाचार्य ने आंखों के महत्व पर जोर दिया और उनके उचित रखरखाव के बारे में जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को मरणोत्तर नेत्रदान के लिए भी प्रोत्साहित किया. एएसआई मिता मंडल ने साइबर अपराधों के कानूनी पहलुओं पर जानकारी साझा की.


कॉलेज की अध्यापिका अनीता मिश्रा ने इस पूरे कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया. कॉलेज के शिक्षक विमल बनर्जी ने शिविर के उद्देश्यों और आयोजित गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को महत्वपूर्ण सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक करना है ताकि वे सशक्त और सुरक्षित महसूस कर सकें.


इस जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को ध्यान से सुना.यह शिविर छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद