रानीगंज: अब रानीगंज एवं आसपास के लोगों के लिए अपना घर बनाना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी. अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस एक अभिनव कांसेप्ट लेकर आया है, जिसके तहत घर बनाने के इच्छुक व्यक्तियों को जमीन के नक्शे से लेकर गृह प्रवेश तक की सभी आवश्यक सुविधाएं अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी. रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित स्वस्तिक ट्रेडर्स ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए फ्रेंचाइजी प्राप्त की है.
स्वस्तिक ट्रेडर्स के मालिक, श्री बलराम झुनझुनवाला ने इस नई पहल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनके पास भूमि और भवन निर्माण के लिए पर्याप्त धन तो होता है, लेकिन उनके पास घर बनाने संबंधी विशिष्ट आईडिया और समय का अभाव होता है.ऐसी परिस्थितियों में, वे या तो किराए के आवास में रहते हैं या फ्लैट खरीदने के लिए विवश होते हैं.अब, अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस ऐसे लोगों के लिए एक नया और व्यापक समाधान प्रस्तुत कर रहा है.
श्री झुनझुनवाला ने आदित्य बिरला समूह को भारत का अग्रणी औद्योगिक समूह बताते हुए कहा कि उन्होंने गृह निर्माण की इच्छा रखने वाले लोगों की सुविधा के लिए यह नई पहल की है उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले, जब कोई व्यक्ति जमीन खरीदता था, तो उसे घर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाओं और सामग्रियों के लिए कई अलग-अलग स्थानों पर भटकना पड़ता है,परंतु, अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस इस पूरी प्रक्रिया को सरल बनाते हुए लोगों की इस असुविधा को पूर्णतः समाप्त कर देगा. यहां, घर का नक्शा तैयार करने के लिए अनुभवी इंजीनियर से लेकर उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट, ईंटें और घर के निर्माण में आवश्यक सभी प्रकार की सामग्री यहां तक कि होम लोन तक कि भी संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी. इससे न केवल लोगों के बहुमूल्य समय की बचत होगी, बल्कि यह उनके लिए अत्यधिक लाभकारी भी सिद्ध होगा.
बलराम झुनझुनवाला ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस प्रकार की कांसेप्ट पहले बाजार में कभी नहीं आई थी, और आदित्य बिरला समूह ने अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस के नाम से इस नवीन अवधारणा का शुभारंभ किया है. उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉन्सेप्ट लोगों को उनके सपनों का घर साकार करने में महत्वपूर्ण रूप से सहायक होगा.
उन्होंने आगे जानकारी दी कि यदि कोई व्यक्ति अपना नया घर बनवाना चाहता है, तो वह सीधे उनके पंजाबी मोड़ स्थित शोरूम पर संपर्क कर सकता है.
इसी शुभ अवसर पर, रानीगंज के पंजाबी मोड़ क्षेत्र में अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस और बिरला ओपस पेंट के एक नए स्टोर का भी भव्य उद्घाटन किया गया. स्वस्तिक ट्रेडर्स द्वारा प्राप्त इस फ्रेंचाइजी का उद्घाटन प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री सुरेंद्र झुनझुनवाला, श्रीमती पुष्पा देवी, श्री विष्णु झुनझुनवाला और श्रीमती उर्मिला देवी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ.बलराम झुनझुनवाला ने यह भी बताया कि पंजाबी मोड़ स्थित इस नए स्टोर का कुशल संचालन उनकी धर्मपत्नी, श्रीमती अनुराधा झुनझुनवाला करेंगी.
स्टोर के संचालन के संबंध में बात करते हुए, अनुराधा झुनझुनवाला ने कहा कि प्रत्येक महिला का यह स्वप्न होता है कि उसका अपना एक सुंदर घर हो, और स्वस्तिक ट्रेडर्स महिलाओं के इस सपने को साकार करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा. यहां सभी प्रकार की उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई रहेगी, साथ ही घर बनाने के लिए आवश्यक अनुभवी इंजीनियर और अन्य विशेषज्ञ सेवाएं भी यहीं पर सुलभ होंगी.इसके अतिरिक्त, उन्होंने ओपस पेंट को आदित्य बिरला समूह का एक उत्कृष्ट उत्पाद बताते हुए कहा कि यह किसी भी घर को अद्वितीय आकर्षण प्रदान कर सकता है.
इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर बिरला ओपुस पैंटस् के एरिया सेल्स मैनेजर पीयूष कर्माकार, रीजनल सेल्स मैनेजर सम्राट कविराज,जबकि अल्ट्राटेक बिजनस सॉल्यूशंस के टेरिटरी रिटेल हेड सुजीत कुमार घोष एरिया हेड टेक्निकल सेल्स के अनिल कुमार केसरी के अलावा पुनीत केजरीवाल, अरविंद लुहारूवाला, जय प्रकाश साव,संजय बाजोरिया, जगदीश झुनझुनवाला सहित शहर के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.




0 टिप्पणियाँ