दोस्तो के साथ दामोदर नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी



रानीगंज- रानीगंज के मेझिया ब्रिज इलाके में दामोदर नदी में अपने 5 दोस्तों के साथ नहाने गए 32 वर्षीय अभिजीत मंडल नामक एक युवक की डूबने से सनसनी फैल गई.यह दुखद घटना बुधवार दोपहर को हुई.



प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय ईसीएल कर्मी अभिजीत मंडल अपने पांच दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने के लिए गए थे. अभिजीत मूल रूप से पांडेश्वर के सोनपुर बाजार इलाके के निवासी थे और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में कार्यरत थे। वर्तमान में वह कुनस्तोरिया में रह रहे थे.


घटना की सूचना मिलते ही बल्लभपुर चौकी की सीपीवीएफ के एक जवान उक्त युवक को बचाने का प्रयास किया पर सफल नहीं पाया.खबर पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने तुरंत अभिजीत की तलाश शुरू कर दी, लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला तो प्रशासन ने आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) की टीम को बुलाया गया.


खबर पाकर रानीगंज बोरो चैयरमेन मुज्जमिल शहजादा,34 नम्बर वार्ड के पार्षद ज्योति सिंह दामोदर नदी पहुंचे.

काफी देर तक तलाशी अभियान चलाने के बाद भी अभिजीत का पता नहीं चल सका. देर शाम तक आपदा प्रबंधन की टीम के गोताखोर नदी में उनकी तलाश करते रहे. हालांकि, शाम होने के कारण युवक को ढूंढने का कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।


प्रशासन ने बताया कि गुरुवार सुबह से अभिजीत को ढूंढने और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास फिर से शुरू किया जाएगा.इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और अभिजीत के परिवार और दोस्तों में गहरा सदमा है.


स्थानीय लोगो ने बताया कि नदी में अवैज्ञानिक तरीके से डोजर मशीन से बालू उत्तोलन के कारण जगह-जगह भारी गड्ढे होने के कारण अक्सर नहाने के दौरान इन गड्ढो में नीचे चले जाते है,बालू होने के कारण उन गड्ढो से ऊपर निकल नहीं पाते है,और ऐसी दुखद घटना हो जाती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात