डॉ. संतराम जी को भावभीनी श्रद्धांजलि: रानीगंज में आयोजित हुई शोक सभा



रानीगंज- पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज, पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी द्वारा गुरुवार को कोयला श्रमिक भवन, रानीगंज में शिक्षाविद, साहित्यकार एवं सांस्कृतिक मनीषी डॉ. संतराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया.


काजी नज़रुल महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. संतराम जी का निधन गत 2 फरवरी 2025 को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हुआ था. अपनी विद्वता के साथ-साथ डॉ. संतराम जी साहित्य और सांस्कृतिक जगत में भी एक विशिष्ट पहचान रखते थे. वे न केवल एक कुशल नर्तक थे, बल्कि पंडित बिरजू महाराज के प्रमुख शिष्यों में से भी एक थे. उन्होंने अपना जीवन हिंदी भाषा और समाज के विकास के लिए समर्पित कर दिया था. जनवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक डॉ. संतराम जी जनवादी लेखक संघ, पश्चिम वर्धमान जिला कमेटी के सचिव भी थे.


इस श्रद्धांजलि सभा का संचालन पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज, पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी के उपाध्यक्ष श्री तारकेश्वर पांडे ने किया. सभा में गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ, पश्चिम वर्धमान जिला के सचिव श्री अनूप मित्र, बीबी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अरुण पांडे, रानीशायर जूनियर हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री एन के सिंन्हा, अंडाल हिंदी हाई स्कूल के श्री विजय ठाकुर, गुरुनानक हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री जितेंद्र नाथ उपाध्याय, बेनाचट्टी हिंदी स्कूल के श्री धर्मेंद्र राय, श्रीपुर हाई स्कूल के श्री राजकुमार रजक, अंडाल हाई स्कूल के पूर्व शिक्षक श्री सनत नंदन, श्री राजेश्वर शर्मा और श्री बिरजू यादव ने दिवंगत डॉ. संतराम जी के साथ अपने संस्मरण साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.


सभा में तापस मल्लिक, राजेश दुबे, मलय दास, आनंद प्रसाद, शोएब आलम, बबलू बाउड़ी, सोमनाथ बनर्जी और अशोक दास सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धेय डॉ. संतराम जी को अपनी श्रद्धांजलि दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल