साहेबगंज में फरक्का एनटीपीसी-लालमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा....दो लोगों की दर्दनाक मौत और 6 घायल*





झारखंड ( पीबी टीवी):: साहेबगंज जिले के बरहट थाना क्षेत्र स्थित फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलखंड पर एक और बड़ा रेल हादसा हुआ है. आपको बता दें कि फरक्का एनटीपीसी की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहट एमटी के पास लूप लाइन पर खड़ी थी, जबकि ललमटिया की ओर जा रही कोयला लदी थ्रू पास मालगाड़ी को कंट्रोलर ने मेन लाइन की जगह लूप लाइन पर सिग्नल दे दिया था। तभी दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुखद दुर्घटना में दो रेलकर्मियों की मौत हो गई। इनमें से एक झारखंड के बोकारो जिले का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है। साथ ही, इस घटना में 6 रेलकर्मी घायल हो गए, जिन्हें बरहट केंद्र में तत्काल उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। इस बीच, घटना के बाद सीआईएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने दुर्घटना से जुड़ी हर कड़ी को जोड़कर मामले की जांच शुरू की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन