रानीगंज में माकपा का विरोध प्रदर्शन: 26000 शिक्षकों की नौकरी रद्द होने पर राज्य सरकार को घेरा



रानीगंज: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य के एसएससी पैनल के 26000 शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों की नौकरी रद्द किए जाने के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में रानीगंज माकपा एरिया कमेटी ने भी रानीगंज में प्रदर्शन किया.


माकपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज के 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नेताजी स्टैचू मोड़ के पास लगभग 10 मिनट तक विरोध प्रदर्शन किया.यह प्रदर्शन उस घटना के बाद किया गया है, जब नौकरी से निकाले गए योग्य शिक्षक कस्बा में डीआई कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई शिक्षक घायल हो गए. इस घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश व्याप्त है.


एरिया कमेटी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में वामपंथी नेता हेमंत प्रभाकर ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं और मंत्रियों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में व्यापक धांधली की गई है. उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी इस मामले में जेल में हैं.हेमंत प्रभाकर ने जोर देकर कहा कि यह भ्रष्टाचार केवल एक मंत्री का कार्य नहीं है, बल्कि इसमें पूरा मंत्रिमंडल और टीएमसी पार्टी शामिल है.


हेमंत प्रभाकर ने कहा कि यदि योग्य शिक्षकों की ओएमआर शीट सार्वजनिक कर दी जाए, तो उनकी नौकरियां बच सकती हैं, लेकिन राज्य सरकार ऐसा करने से कतरा रही है.उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज वह टीएमसी के विरोध का नाटक कर रहे हैं, जबकि शिक्षा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार उनके ही जिले में हुआ है.


वामपंथी नेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि माकपा इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आई है और जब तक योग्य शिक्षकों को न्याय नहीं मिल जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा. रानीगंज में माकपा के इस विरोध प्रदर्शन ने राज्य सरकार पर दबाव और तेज कर दिया है ताकि प्रभावित शिक्षकों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन