एगारा नाइट राइडर्स ने नारायण कुड़ी प्रीमियर लीग सत्र 1 अपने नाम किया


रानीगंज: नारायण कुड़ी प्रीमियर लीग (एनकेपीएल) सत्र 1 का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें एगारा नाइट राइडर्स ने बी डी एगारा एकादश को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. यह प्रतियोगिता 20 मार्च, 2025 को शुरू हुई थी और इसका फाइनल मैच आज खेला गया.


बी डी एगारा एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 12 ओवरों में 106 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एगारा नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8.2 ओवरों में 110 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.


आसनसोल रानीगंज रेफरी संगठन के सदस्य पिनाकी खां ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि 20 मार्च को शुरू हुई इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन आज हुआ.उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल के युवा मैदानों से दूर होते जा रहे हैं और मोबाइल के प्रति उनका आकर्षण बढ़ गया है.श्री खां ने कहा कि पहले युवा मैदानों में जाकर विभिन्न प्रकार के खेल खेलते थे, लेकिन अब मैदान खाली पड़े रहते हैं और खराब हो रहे हैं क्योंकि खेलने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन को युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और मैदानों को आबाद रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया.


नारायण कुड़ी प्रीमियर लीग का यह पहला सत्र युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा और इसने खेल भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. एगारा नाइट राइडर्स की जीत इस सत्र का एक यादगार पल रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर