गोविंदपुर ग्राम पंचायत में हुई गोलीबारी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार





 कोलकाता (पीबी टीवी )हकीमपुर सीमा पर गोविंदपुर ग्राम पंचायत में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में कुल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद स्वरूपनगर थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपी फजलू मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

 उनका घर बदुरिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रामचंद्रपुर है। उन्हें आज, गुरुवार को बशीरहाट महकमा न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति को 14 दिनों के लिए अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत में याचिका दायर करेंगे। पुलिस अभी भी बाकी लोगों की तलाश कर रही है।आपको बता दें कि कल एक व्यक्ति इसारुल गाजी अपनी बाइक से तेज गति से हकीमपुर से स्वरूपनगर की ओर जा रहा था,  बांग्लादेश सीमा के पास गोविंदपुर पंचायत के दत्तापारा में दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया था । दोनों पक्षों के बीच गरमागरम बहस शुरू हो गई, जिसके बाद नजदीक से कई गोलियां चलाई गईं। खून से लथपथ इसारुल एक स्थानीय घर में जाकर शरण ली। लेकिन वहां भी हमलावरों ने उनका पीछा किया, उनकी जैकेट उतार ली और भाग गए। उस जैकेट में क्या था? प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक युवक सीमा पार तस्करी में संलिप्त था। उन्हें कई बार गिरफ्तार भी किया गया था । माना जा रहा है कि हमलावर भी इसी गिरोह के हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार