अस्पताल जाने के लिए नहीं मिली एम्बुलेंस, बुजुर्ग महिला की मौत, कोलियरी में विरोध


जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के सातग्राम प्रोजेक्ट (कोपेक्स) में एक बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर तनाव व्याप्त हो गई . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) वार्ड पार्षद बौशाखी बाउरी के पति के शंभु बाउरी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सातग्राम प्रोजेक्ट का उत्पादन बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. टीएमसी श्रमिक संगठन कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के नेता घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर बैठक कर उचित कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए.


घटना के अनुसार, जोबा गांव की 62 वर्षीय मेनका बाउरी शनिवार सुबह तालाब गई थीं, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा. स्थानीय वार्ड पार्षद ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अधिकारियों से एंबुलेंस भेजने का अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि कोलियरी प्रबंधन ने एंबुलेंस भेजने में काफी देरी की. बाद में, घायल महिला को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.


इस घटना से नाराज जोबा क्षेत्र के लोगों ने सातग्राम प्रोजेक्ट का कामकाज बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि ईसीएल इलाके के विकास पर ध्यान नहीं देता है और सीएसआर परियोजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं. वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों ने कहा कि खदान प्रबंधन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ. हालांकि, कोलियरी प्रबंधन ने बातचीत के जरिए गलतफहमी को दूर करने की बात कही गयीं है.


वार्ड पार्षद बैसाखी बाउरी के प्रतिनिधि और उनके पति शंभू बाउरी ने कहा कि ईसीएल प्रबन्धन द्वारा की ओर से यहां कोई विकास के काम नहीं किया जाता है,जबकि सीएसआर के तहत आस पास के ग्रामो के लोगो के बुनियादी सुविधा प्रदान करना का प्रावधान है.पर बड़ा दुख का विषय है कि समय पर एक एंबुलेंस तक की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती , जिसके कारण आज एक महिला की मौत हो गई.उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर इलाके के लोग खदान प्रबंधन के पास आए थे. शंभू बाउरी ने कहा के जब वे कोलियरी के एजेंट बात करने पहुंचे,तो उन्होंने इनकार कर दिया, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया, उन्होंने कहा कि विधायक के कहने पर वे शांतिपूर्ण तरीके से वापस चले गए, लेकिन अगर खदान प्रबंधन ने इलाके के विकास के लिए काम नहीं किया, तो सोमवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा.उन्होंने एजेंट कार्यालय में धांधली का भी आरोप लगाया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार