रानीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवती सुरक्षित बरामद



रानीगंज-रानीगंज थाना अंतर्गत बल्लभपुर पुलिस फाड़ी के इंचार्ज सौमेन बनर्जी की तत्परता से बल्लभपुर के चौबे मोहल्ले की एक युवती का उद्धार किया गया. जिसे वहीं पास के ही मोहल्ले में रहने वाले किसी युवक ने विभिन्न प्रलोभन एवं झांसा देकर शुक्रवार की सुबह उसके घर से लेकर फरार हो गया। था. 

रानीगंज के अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं मारवाड़ी युवा मंच के देवी शक्ति की चेयरपर्सन स्वीटी लोहिया को यह खबर मिलने पर उन्होंने वहां जाकर परिवार को सांत्वना एवं जरूरी सहायता प्रदान की और स्थानीय प्रशासन व पुलिस को सूचना दिलवाने में परिवार की हर संभव मदद की, जिससे प्रशासन एवं पुलिस तुरंत हरकत में आई और उन्होंने युवक के परिवार व भागने वाले युवक के मित्रों एवं सहयोगियों से तत्काल पूछताछ कर युवक के ऊपर लगातार नजर रखी एवं युवती का उद्धार कुछ ही घंटे में कर लिया गया.

बल्लभपुर फाड़ी के इंचार्ज सौमेन बनर्जी ने बताया कि समय पर सूचना देने पर उनके नेटवर्क द्वारा तत्काल जरूरी कदम उठाए गए एवं युवती का उद्धार कर उसे सुरक्षित उसके घर वालों को सौंप दिया गया. श्री बनर्जी ने बताया की परिवार की सहायता के लिए स्थानीय नेता इंद्रजीत यादव के अलावा बल्लभपुर के उप प्रधान सिघान मंडल एवं रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष संदीप भालोटीया का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी एवं रानीगंज बोरो 2 के चेयरमैन मोहम्मद शहजादा ने इस अच्छे कार्य के लिए स्वीटी लोहिया व श्री संदीप भालोटीया की प्रशंसा की ,साथ ही पुलिस इंचार्ज सोमेन बनर्जी के कर्त्तव्यपरायणता एवं तत्काल जरूरी कदम उठाने को लेकर उनकी भुरी-भुरी प्रशंसा की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर