शिक्षक पर लगा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार





 कोलकाता (पीबी टीवी )| नदिया के भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर बाजार इलाके में वृंदावन विश्वास नामक एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है. आरोप है कि छात्रा निजी ट्यूशन पढ़ने गयी थी। कथित तौर पर शिक्षक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। फिर किसी तरह नाबालिग घर से भाग निकली और अपने परिजनों को सारी बात बताई। नाबालिग ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले 29 सितम्बर  2024 को आरोपी शिक्षक वृंदावन विश्वास ने झारखंड में यात्रा के दौरान उसके साथ बलात्कार किया था। लेकिन शर्म के कारण उसने घर पर कुछ नहीं बताया। फिर कल जब उसने फिर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तो नाबालिग किसी तरह भाग निकली और अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद नाबालिग बेटी के परिजनों ने भीमपुर थाने में आरोपी शिक्षक बृंदावन विश्वास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर भीमपुर थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दंड संहिता की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक  को आज कृष्णानगर अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार