विधायक पुत्र की दबंगई का मसला गरमाया,अब बंगला पोखो ने दिया विधायक पुत्र के विरुद्ध पुलिस को ज्ञापन



रानीगंज- जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह के पुत्र प्रेमपाल सिंह और उनके साथियों द्वारा रानीगंज के रानीसायर मोड़ स्थित इलाके में दो युवकों की तलाश में किए गए तांडव के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.


दो दिन पहले, प्रेमपाल सिंह और उनके साथियों ने रानीसायर इलाके में दो युवकों की खोज में उनके घरों पर हमला किया.उन्होंने एक वकील के घर पर भी तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.


घटना के विरोध में 34 नंबर वार्ड पार्षद ज्योति सिंह और 33 नंबर तृणमूल कांग्रेस के नेता सदन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पंजाबी मोड़ फाड़ी के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की थी. मंगलवार को, बांग्ला पोखो संगठन ने भी रानीगंज के पंजाबी मोड़ चौकी में प्रेमपाल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा.


संगठन के जिला सचिव अक्षय बनर्जी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बाहरी लोगों को लाकर लोगों के घरों पर हमला करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रानीगंज और जामुड़िया शांतिप्रिय इलाके हैं और यहां के लोग शांति से रहना चाहते हैं. उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस हमले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.


सदन सिंह ने कहा कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने कहा कि जिन दो युवकों के खिलाफ प्रेमपाल सिंह और उनके साथियों ने तांडव मचाया, वे और उनके परिवार के सदस्य भयभीत हैं.रानीसायर इलाके के निवासी भी इस घटना से आतंकित हैं.उन्होंने पुलिस पर विश्वास जताया और उम्मीद जताई कि वे इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.


स्थानीय लोगों और संगठनों ने पुलिस से इस मामले में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है. वे चाहते हैं कि दोषियों के विरुद्ध प्रशाशनिक कार्यवाही की क जाए, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे.


यह घटना रानीगंज में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाती है. स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है.पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर