डेढ़ महीने बच्चे की मौत को लेकर लतागुड़ी के क्रांति मोड़ में भड़का लोगों का गुस्सा, लोगों ने किया सड़क जाम




 जलपाईगुड़ी (पीबी टीवी )।  डेढ़ महीने एक बच्चे की मौत को लेकर लतागुड़ी के क्रांति मोड़ पर व्यापक तनाव का माहौल बना है। बच्चे की मां कविता रॉय ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे को कल क्रांति मोड़ क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगाया गया था। उस समय बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। उसको स्वास्थ्य केंद्र में तीन टीका लगाया गया.   फिर रात को बच्चे को बुखार आ गया। उसे बुखार की दवा दी गई. थोड़ी देर बाद बच्चा जोर से छींकने लगता है। उस समय उसके नाक और मुंह से कफ और खून निकला। इस घटना के तुरंत बाद बच्चा बेहोश हो गया। उन्होंने तुरंत एक गाडी  किराए पर ली और बच्चे को जलपाईगुड़ी मेडिकल कालेज के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल ले आए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया की बच्चे की मृत्यु हो गई है। परिवार का दावा है कि टीकाकरण के कारण ही बच्चे की मौत हुई है। घटना के विरोध में लतागुड़ी के क्रांति मोड़ इलाके में लोगों ने पथ अवरोध शुरू कर दिया है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी करने से कतरा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार