रानीगंज में डंपर ने साइकिल सवार को कुचला,हुई दर्दनाक मौत



रानीगंज: शनिवार दोपहर को रानीगंज के बल्लभपुर फाड़ी अन्तर्गत साहेबगंज मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,जिसमें एक 18-पहिया डंपर ने एक 50 वर्षीय साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.डंपर बांकुड़ा जिले के मेजिया ब्रिज से रानीगंज की ओर जा रहा था,अचानक, एक साइकिल सवार डंपर के पीछे आ गया डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही बल्लभपुर फाड़ी के पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया,हालांकि शव का शिनाख्त नहीं हो पाया.पुलिस ने 18-पहिया डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और डंपर को भी जब्त कर लिया है,पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.लोगो का अनुमान है कि मृतक सम्भवत पासवर्ती बांकुड़ा जिला अंचल के रहनेवाला था,जो दिहाड़ी मजदूरी कर रानीगंज से वापस अपने घर साईकल से जा रहा था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता