उधार बिरयानी नहीं देने पर एक युवक ने दुकानदार का सिर फोड़ा





 कोलकाता (पीबी टीवी ) उधार में बिरयानी नहीं देने पर एक दुकानदार को पीटने का मामला सामने आया है. मारपीट में दूकानदार का सिर फट गया है. टेक्नो सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है । यह घटना न्यूटाउन के शापुरजी इलाके में घटी है ।कथित तौर पर अजय सरदार नाम का एक युवक न्यूटाउन सापुरजी इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर उधार में बिरयानी मांग रहा था। लेकिन जब दुकानदार ने बिरयानी देने से इनकार कर दिया तो अजय सरदार नामक युवक ने दुकान के कर्मचारी को धमकाना शुरू कर दिया। बिरयानी व्यापारी रूपम बिस्वास ने भी आरोप लगाया कि युवक कभी-कभी दुकान पर आता है और उधार में बिरयानी साथ ले जाता है। आरोप यह भी है कि बाद में वह पैसे नहीं देता है। आज उस युवक ने दस प्लेट बिरयानी की मांग की। लेकिन जब पैसे देने से इनकार कर दिया. बिरयानी नहीं देने पर कथित तौर पर दुकान में तोड़फोड़ की। इसके बाद जब दुकान मालिक रूपम बिस्वास दुकान पर आए तो उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उसके सिर पर किसी ने विकेट से प्रहार किया जिससे उसका सिर फट गया। उसे लहूलुहान हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद मंगलवार रात टेक्नो सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। टेक्नो सिटी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर