आमरासोटा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप



रानीगंज: आसनसोल नगर निगम के 34 नंबर वार्ड में आमरासोटा नेशनल हाईवे 60 के किनारे अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई. निगम के बुलडोजर ने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.




स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके के 16 लोगों ने लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रशांत मंडल और सुशांत मंडल नामक दो व्यक्तियों ने रास्ते पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया है.इस अवैध निर्माण के कारण अन्य लोगों को अपनी जमीनों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही थी.


शिकायत के आधार पर, आसनसोल नगर निगम के उच्च अधिकारी बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे. निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान निगम के इंजीनियर सो कमल मंडल भी मौजूद थे.


नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. निगम के इंजीनियर सो कमल मंडल ने बताया कि प्रशांत मंडल और सुशांत मंडल को अवैध निर्माण के लिए नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने निर्माण नहीं हटाया.इसलिए निगम को यह कार्रवाई करनी पड़ी.


स्थानीय लोगों ने निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया है. उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के कारण उनका रास्ता बंद हो गया था. उन्होंने ही नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी. लोगों ने निगम को धन्यवाद दिया कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई की गई.


नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी जहां कहीं अवैध निर्माण पाया जाएगा, उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा.निगम ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के अवैध निर्माण से बचें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार