देश सेवा में समर्पित युवाओं को मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप का सम्मान,प्रदान किये जर्सी



रानीगंज: मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप ने रॉबिन सेन स्टेडियम में एक विशेष समारोह आयोजित किया, जिसमें रानीगंज एथलेटिक क्लब के उन सदस्यों को जर्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो देश की विभिन्न सुरक्षा बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.


इस अवसर पर, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप और रानीगंज एथलेटिक क्लब का रिश्ता बहुत पुराना और सकारात्मक है. उन्होंने बताया कि जब यह क्लब अपने शुरुआती दौर में था, तब से ही ग्रुप के सदस्य हर संभव सहयोग करते आ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस क्लब के कई सदस्य आज देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, खासकर अर्धसैनिक बलों और सेना में.



चैंपियन सिक्योरिटी के निदेशक कौशल कुमार सिंह ने इस सम्मान समारोह को अपने लिए गर्व का क्षण बताया.उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम उन युवाओं को सम्मानित कर रहे हैं जो भारतीय सीमा सुरक्षा बलों, सीआईएसएफ और सेना जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने इसे न केवल इन युवाओं के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बताया.



मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य के. पी. सिंह ने जानकारी दी कि इस क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 200 युवा आज सीआईएसएफ, बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों में कार्यरत हैं.उन्होंने कहा कि ये युवा न केवल रानीगंज का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं.


रानीगंज एथलेटिक क्लब के संस्थापक सह प्रशिक्षक रॉबिन सिंह ने मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस स्टेडियम में आने वाले सभी युवा अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करते हैं.उन्होंने बताया कि कई आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी यहाँ प्रशिक्षण लेकर अपने सपनों को साकार करते हैं, और उनकी सफलता पर उन्हें गर्व और संतोष का अनुभव होता है.


इस समारोह में मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के ओम प्रकाश भुवालका, मनोज केशरी, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार, रवि केशरी, डॉ. के. एल. केशरी, विवेक बगड़िया और अन्य सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता