रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में छाई होली का रंग, छात्राओं ने जमकर खेली होली


रानीगंज: होली का त्यौहार भले ही बीत गया हो, लेकिन रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को होली की धूम देखने को मिली.कॉलेज की प्रिंसिपल छबि दे के तत्वावधान में हर साल आयोजित होने वाले बसंत उत्सव में इस बार भी छात्राओं ने जमकर होली खेली.




कॉलेज परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर था.बड़ी संख्या में छात्राएं पारंपरिक परिधानों में सजी हुई थीं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रही थीं. ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्राओं ने जमकर नृत्य किया और होली के गीतों का आनंद लिया.



कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि हर साल कॉलेज की तरफ से इस आयोजन को किया जाता है.उन्होंने कहा कि आजकल के माहौल में बहुत से माता-पिता अपनी लड़कियों को होली के दिन बाहर होली खेलने भेजना नहीं चाहते, ऐसे में कॉलेज में आकर वे सुरक्षित माहौल में होली खेलती हैं और आनंद उठाती हैं.आज भी कॉलेज की छात्राएं यहां पर आई थीं और उन्होंने यहां पर होली का आनंद उठाया.


कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि वे हर साल इस बसंत उत्सव में भाग लेती हैं और अपने सहपाठियों के साथ होली खेलने का उन्हें बहुत आनंद आता है. उन्होंने कॉलेज प्रशासन को इस तरह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.


यह उत्सव न केवल छात्राओं के लिए मनोरंजन का एक अवसर था, बल्कि यह उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का भी मौका देता है. कॉलेज का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर