दादा पर लगा नाबालिग पोती का यौन उत्पीड़न करने का आरोप





कोलकाता (पीबी टीवी )  दादा पर नाबालिग पोती का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। घटना बारासात नगरपालिका के वार्ड 29 के मालिर बागान इलाके में घटी है। शिकायत में कहा गया है कि 65 वर्षीय निरंजन साहा ने बुधवार दोपहर को जब घर पर कोई नहीं था  अपनी पोती के साथ यौन उत्पीड़न किया । जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो नाबालिग ने अपनी मां को बताया कि उसके दादा ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया है। इसके तुरंत बाद  में नाबालिग की मां ने बारासात पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बारासात थाना पुलिस ने नाबालिग को इलाज के लिए बारासात सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया, जहां नाबालिग का इलाज चल रहा है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों की मांग है कि यदि नाबालिग के आरोप सही हैं तो आरोपी को उचित सजा दी जाए। शिकायत के आधार पर बारासात थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल