नकली दवाओं के खिलाफ रानीगंज में बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन, जीएसटी हटाने की किया मांग






रानीगंज- बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) ने रविवार को रानीगंज के नेताजी मोड़ के पास एक पथ सभा का आयोजन किया.इस सभा में नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने और दवाओं पर जीएसटी हटाने की मांग की गई. सभा में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे.संगठन के सदस्य गोपाल आचार्य ने मांगो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नकली दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए,दवाओं पर से जीएसटी हटाया जाए,लोगों को नकली दवाओं के प्रति जागरूक किया जाए. गोपाल आचार्य ने कहा कि रानीगंज में नकली दवाएँ धड़ल्ले से बिक रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो रहा है.उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना कैश मेमो के कोई भी दवा न खरीदें और दवा खरीदते समय क्यूआर कोड की जाँच अवश्य करें.सदस्यों ने सरकार से दवाओं पर जीएसटी हटाने की मांग करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को राहत मिलेगी.संगठन के एक अन्य सदस्य और दवा विक्रेता तिमिर बरण मंडल ने भी नकली दवाओं के खतरे से लोगों को अवगत कराया.उन्होंने लोगों से केवल विश्वसनीय दुकानों से दवाएँ खरीदने और हर खरीद पर कैश मेमो लेने का आग्रह किया.


इस प्रदर्शन के माध्यम से, बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने नकली दवाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और सरकार से इस समस्या का समाधान करने की अपील की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार