कोलकाता (पीबी टीवी ): स्वरूपनगर पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को अवैध रूप से बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और उसे बशीरहाट मजिस्ट्रेट की अदालत में भेज दिया।
कल शाम को दूसरे राज्य से अवैध रूप से बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले ही बीएसएफ की 143वीं बटालियन के तराली बीओपी के जवानों ने बांग्लादेशी घुसपैठिए को धर दबोचा। पूछताछ के बाद उसे स्वरूपनगर थाने के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज सुबह बशीरहाट मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका नाम मोहम्मद दाउद सरदार है। उसका घर सतखीरा जिले में है। वह काफी समय से महाराष्ट्र में रह रहा था।









0 टिप्पणियाँ