रानीगंज में रचा गया इतिहास: आईसीएआई की नई समिति में महिलाओं का वर्चस्व




रानीगंज: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (ईआईआरसी) की रानीगंज शाखा ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अपनी पहली ऑल-वुमेन मैनेजिंग कमेटी का गठन किया है. यह ऐतिहासिक घटना न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है, बल्कि नेतृत्व के क्षेत्र में भी एक नया मानदंड स्थापित करती है.



आईसीएआई के सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए संजीव सांघई ने कहा कि यह कार्यक्रम रानीगंज ब्रांच ईआईआरसी के लिए एक नए और प्रेरणादायक अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है.यह चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है.


मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्ति

समारोह में ईआईआरसी के चेयरमैन सीए विष्णु कुमार तुलस्यान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और इस पहल को महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया. आईसीएआई के सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए संजीव सांघई और सीए रवि कुमार पटवा, सचिव सीए हरिराम अग्रवाल, सीए आदित्य माहेश्वरी और इंडियन बैंक के रीजनल उप महाप्रबंधक रमेश इस अवसर पर उपस्थित थे.



हालांकि पश्चिम बर्दवान की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (सामान्य) सुभाषिनी ई. अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन उन्होंने अपना शुभकामना संदेश भेजा.


सभी वक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष अजय बगड़िया के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की.उन्होंने 2024-25 के दौरान शाखा द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को साझा किया और नवनिर्वाचित समिति को आधिकारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपीं.


नई समिति का गठन

नवगठित समिति में सीए जिग्ना विनय मेहता को 2025-26 के लिए चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है,जबकि सीए हर्षिता खेतान को (सचिव) ,सीए रश्मि टोडानी (उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष),सीए मुस्कान कालोटिया (ईआईसीएएसए की चेयरपर्सन),सीए स्वीटी केड़िया (सीपीई चेयरपर्सन) जबकि सीए ऋषिका जैन महेश्वरी (सदस्य) के रूप में सी ए विष्णु कुमार तुलसियान ने शपथ ग्रहण करवाये.


 नव-नियुक्त चेयरपर्सन सीए जिग्ना विनय मेहता ने 2025-26 के लिए अपनी प्राथमिकताओं और पेशेवर उत्कृष्टता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.



पूर्व शाखा अध्यक्ष महेश कुमार कालोटिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ काम करने से सफलता अवश्य मिलती है.


इस अवसर पर रानीगंज अंचल के तमाम चार्टर्ड अकॉउंटेंट मौजूद थे,ज्ञात रहे कि रानीगंज से लगभग 800 सीए देश विदेश में इस शहर का नाम रौशन कर रहे है,रानीगंज को मैनुफैक्चरिंग हब ऑफ सीए कहा जाता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार