ओडिशा सतर्कता विभाग ने डिप्टी कमिश्नर के 9 स्थानों पर चलाया तलाशी अभियान , सोने के बिस्कुट, 15 लाख कैश बरामद




 कोलकाता (पीबी टीवी )|  ओडिशा सतर्कता विभाग ने  राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार मोहंती से  जुड़े 9 स्थानों पर तलाशी शुरू ले रही। आय से अधिक सम्पति के मामले में एसटीए   श्री प्रदीप कुमार मोहंती के खिलाफ यह अभियान चलाया था। 


सतर्कता विभाग के इस छापेमारी अभियान में आज तीन सोने के बिस्कुट, विभिन्न आभूषण और 15 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अनुपातहीन संपत्ति (डीए) रखने के आरोप पर है.  माननीय विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, भुवनेश्वर द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर ओडिशा सतर्कता विभाग द्वारा 2 एडिशनल एसएसपी, 13 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, 25 एएसआई और अन्य सहायक कर्मचारियों के नेतृत्व में उनके भुवनेश्वर, खोरधा, पुरी, नयागढ़ और कटक में निम्नलिखित 9 स्थानों पर एक साथ घर की तलाशी ली जा रही है। जिन स्थानों में तलाशी ली जा रही है, उनमें  

1) मैत्री विहार, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर में उनका आवासीय घर। 2) रघुनाथपुर, भुवनेश्वर में चार बीएचके फ्लैट। 3) कुसुपल्ला, राणापुर, नयागढ़ में फार्म हाउस। 4) गोविंदप्रसाद, भुवनेश्वर में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत। 5) खोरधा के टांगी में उनके पैतृक स्थान का घर। 6) भक्ति रत्न लेन, जेनारी गच्छा चौक, पुरी शहर में उनके रिश्तेदार का घर। 7) मालीपाड़ा, भुवनेश्वर में उनके रिश्तेदार के नाम पर पेट्रोल पंप। 8) पुरी के बालीखंड में उनके रिश्तेदार के नाम पर निर्माणाधीन इमारत। 9) कटक में उनका कार्यालय। तलाशी जारी है। आगे की रिपोर्ट का इंतजार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार