रंगोली की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया वसंत उत्सव, संस्था के सदस्यों ने खेली फूलों की होली



रानीगंज- महिलाओं द्वारा संचालित सामाजिक संस्था रंगोली ने धूमधाम से स्पोर्ट्स असेंबली के सभागार में वसंत उत्सव मनाया. इस अवसर पर, रंगोली संगठन से जुड़ी महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर जमकर फूलो की होली खेली. फूलों की. इस आयोजन में, महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य भी किया,तरह -तरह के गेम्स का भरपूर आनंद उठाया.



रंगोली नामक सामाजिक संस्था की शुरुआत 2019 में हुई थी. रूही साव,डिंपल केसरी, पूजा गुप्ता, मोनिका केसरी, और पूजा केसरी सहित पाँच महिलाओं ने मिलकर इस संगठन की स्थापना की थी. तब से, यह संगठन विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है. रंगोली संस्था द्वारा समय-समय पर कंबल वितरण, सत्तू वितरण और जूस वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं.




संगठन की सदस्यों ने बताया कि उनकी संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा करती है. 2019 से, उनकी संस्था लगातार समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी है. उनका उद्देश्य भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य करते रहना है. उन्होंने बताया कि जब भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति उनसे सहायता माँगता है, तो वे अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद करते हैं.


इस वसंत उत्सव के मौके पर, रंगोली संस्था की सदस्यों ने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया.उन्होंने सभी से मिलकर त्योहार मनाने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की 


यह आयोजन महिलाओं की शक्ति और सामाजिक सेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रती

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता