रानीगंज हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा



रानीगंज: रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज हाई स्कूल में शनिवार को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) के आर्थिक सहयोग से दो स्मार्ट और डिजिटल कक्षाओं का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही विद्यालय को एक लैपटॉप भी प्रदान किया गया. इस परियोजना की कुल लागत लगभग 10 लाख रुपये है.



उद्घाटन समारोह में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कबी दत्ता, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लॉक टीएमसी टाउन अध्यक्ष रूपेश यादव ,पार्षद ज्योति सिंह और रानीगंज उच्च विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे.



इस अवसर पर, विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि जब वे आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन थे, तब उन्होंने रानीगंज के विकास के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी. उन्होंने खुशी जताई कि वर्तमान चैयरमेन कबी दत्ता उन परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा रानीगंज में लगभग दो करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं, जिनमें से कई पूरे हो चुके हैं.



जब पत्रकारों ने कबी दत्ता से रानीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति के बारे में पूछा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण सड़कों और नालियों का निर्माण करता है, लेकिन उनके रखरखाव की जिम्मेदारी आसनसोल नगर निगम की है. उन्होंने कहा कि हालांकि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण कभी-कभी रखरखाव का काम भी करता है, लेकिन मुख्य रूप से यह जिम्मेदारी नगर निगम की है.


रानीगंज उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास के उद्घाटन पर, कबी दत्ता ने बताया कि यह परियोजना तापस बनर्जी के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी और उन्हें खुशी है कि यह आज पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार इस तरह के कार्य कर रहा है.


तापस बनर्जी ने रानीगंज उच्च विद्यालय को स्मार्ट क्लास के लिए चुनने के पीछे के कारण को स्पष्ट करते हुए कहा कि रानीगंज दो महान विभूतियों, काजी नजरुल इस्लाम और शैलजानंद मुखर्जी की जन्मस्थली है. शैलजानंद मुखर्जी ने इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी और उनकी स्मृति में विद्यालय में उनकी प्रतिमा भी स्थापित की गई है इसलिए, इस शताब्दी पुराने विद्यालय के विकास के लिए स्मार्ट क्लास बनाने का निर्णय लिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार