कोलकाता (पीबी टीवी ) कोलकाता में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक ट्रॉली बैग से सिरविहीन शव बरामद किया गया है। दो महिलाएं उसे खींच रही थीं। घटना के प्रकाश में आने पर सुबह 7 बजे उत्तरी कोलकाता में तनाव बढ़ गया। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों को अहिरीटोला के कुमारटुली घाट के पास दो महिलाओं को भारी ट्रॉली बैग खींचते हुए देखकर संदेह हुआ। यह खबर नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन तक पहुंची। ट्रॉली बैग खोलने पर उसमें सिर विहीन शव मिला। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के चेहरे नकाब से ढके हुए थे।
स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों महिलाओं के पास रेल टिकट पाए गए है। ऐसा माना जाता है कि वे हसनाबाद लाइन पर काजीपारा से ट्रेन द्वारा शव लाया गया था।

0 टिप्पणियाँ