बंगाल में फेरीवाले की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार , घर की छत पर छिपा कर रखा था शव



 उत्तर 24 परगना (पीबी टीवी ) : सोदपुर में एक युवक ने एक फेरीवाले की पीट-पीटकर हत्या कर दी, उसका शव घर की छत से बरामद किया गया। आरोपी को खड़दह थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सोदपुर सुखचर बाजारपाड़ा इलाके में चिराग गुहा नामक युवक ने एक फेरीवाले की हत्या कर दी और उसके शव को अपने घर की छत पर छिपा दिया. कामारहाटी निवासी अकरम अली टूटे टिन और टूटे लोहे की फेरी लगाने का काम करता था. चिराग गुहा नामक युवक ने उससे 2500 रूपये उधार लिया था. कुछ दिन पहले अकरम का उधार दिए पैसों को लेकर चिराग के साथ विवाद हुआ था. अकरम अली पैसे मांगने चिराग के घर आया था. उस समय चिराग गुहा फेरीवाले अकरम अली को अपने घर में ले गया और उसकी जमकर पिटाई की. चिराग ने उसके गले और मुंह में रस्सी बांधकर अकरम की हत्या कर दी. इलाके के लोगों ने दुर्गंध आने पर खड़दह थाने को सूचना दी. पुलिस ने आकर घर की छत से शव बरामद किया और आरोपी चिराग को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद से आरोपी चिराग गुहा की मां फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार