भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंध हुआ सामान्य , नौ महीने बाद भारत से बांग्लादेश के लिए रवाना हुई मालगाड़ी




 उत्तर दिनाजपुर ( पीबी टीवी ) : भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंध पुराने  लय में लौट चुका है । उत्तर दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर राधिकापुर सीमा से मालगाड़ियों का चलना शुरू हो गया हैं। लम्बे समय तक, यानी नौ महीने तक, बांग्लादेश जाने वाली मालगाड़ियों को राधिकापुर सीमा से गुजरने से रोक दिया गया था। बुधवार दोपहर एक भारतीय मालगाड़ी राधिकापुर स्टेशन पर पहुंची। बीएसएफ अधिकारियों सहित रेलवे अधिकारियों द्वारा सभी सरकारी नियमों के अनुपालन में ट्रेन के सभी सुरक्षा पहलुओं का निरीक्षण करने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। राधिकापुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर संगीत दत्ता ने बताया कि लंबे समय के बाद आज इस ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि 46 डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी बांग्लादेश के बिड़ल तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह रेलगाड़ी चीनी मिट्टी की प्लेट बनाने के लिए डस्ट पाउडर लेकर बांग्लादेश के लिए रवाना हुई है।

संगीत दत्त, स्टेशन मास्टर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर