जेसीबी अर्थमूवर मशीन से हाथी को परेशान करने के मामले में अर्थमूवर मशीन चालक गिरफ्तार, पुलिस ने जेसीबी भी किया जब्त




 जलपाईगुड़ी (न्यूज़ एशिया )| जेसीबी अर्थमूवर मशीन से हाथी को परेशान करने के मामले में  पुलिस ने अर्थमूवर मशीन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने  जेसीबी भी किया जब्त कर लिया है। पर्यावरणविदों द्वारा पुलिस थाने और वन विभाग को दी गई शिकायत के आधार पर एक हाथी को बुलडोजर से परेशान करने के आरोप में बुलडोजर चालक को बुलडोजर सहित गिरफ्तार किया गया है। पिछले शनिवार को अपलचंद वन क्षेत्र से भागा एक जंगली हाथी पूरे दिन माल महकमा  के पश्चिमी डुमडिम और पूर्वी डुमडिम में घूमता रहा। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने हाथी को चिढ़ाना शुरू कर दिया। अंततः हाथी क्रोधित हो गया और उसने एक निगरानी टावर को गिरा दिया। उस समय वॉचटावर के ऊपर पर्यटक भी थे। वहां उपस्थित सभी लोग भयभीत थे। बाद में हाथी पर जेसीबी से हमला किया गया। हाथी भी उत्तेजित हो गया और उसने जेसीबी को धक्का दे दिया। इससे  हाथी भी घायल हो गया।

जैसे ही यह मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पर्यावरणविदों ने कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार को ग्रीन डूआर्स फाउंडेशन और माउंटेन ट्रेकर फाउंडेशन ने मालबाजार में वन विभाग के रेंजर के समक्ष इस मामले पर अपना रोष व्यक्त किया। संगठन के स्वरूप मित्रा और तानिया हक ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को भी यह पता लगाने को कहा गया है कि जेसीबी का इस्तेमाल किसकी अनुमति से किया गया। मालबाजार रेंज के सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना की पूरी जानकारी देते हुए उसी दिन वन्यजीव शाखा के साथ-साथ मालबाजार पुलिस स्टेशन में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में उसी रात मालबाजार थाने की पुलिस ने बुलडोजर के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार