नदिया (पीबी टीवी ) : नदिया के रानाघाट पुलिस जिले के गंगनापुर थाने की पुलिस ने तीन और बांग्लादेशी दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये तीनों बांग्लादेशी दलाल अवैध रूप से लोगों को बांग्लादेश भेज रहे थे। पुलिस ने विशेष छापेमारी कर धनतला थाना के मनसती, गंगनापुर थाना के पुटीखाली और गंगनापुर थाना के ऐसमाली से तीन बांग्लादेशी दलालों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को आज अदालत में भेजकर पुलिस रिमांड मांगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के नाम कासिम शेख, आशिक शेख और अबुजेल मंडल हैं।




0 टिप्पणियाँ