डंपर के धक्के से दो महिलाओं की मौत , दो घायल





पूर्वी बर्दवान (पीबी टीवी) : जिले के धात्रीग्राम में पेट्रोल पंप के पास एक डंपर  ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मारने के बाद एक टोटो से जा टकराया ।  इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि  दो अन्य  घायल हो गये . शुक्रवार देर रात को हुई इस घटना को लेकर इलाके में व्यापक  तनाव देखा जा रहा है । बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं बाजार जा रही थीं, तभी एक  डंपर  ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिलाओं के नाम चिंता महाली और लक्ष्मी महाली हैं। उनका घर स्थानीय धात्रीग्राम क्षेत्र में है। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद डंपर  सड़क पर खड़े टोटो से जा टकराया । इस घटना में टोटन हालदार  और दुखु हालदार घायल हो गए.  उनका कालना महकमा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना में डंपर चालक को गिरफ्तार कर  डंपर  को  कब्जे में ले  लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार