डॉक्टर एस.के. बासु के घर छत से गिरकर 80 वर्षीय सास की दर्दनाक मौत, अल्जाइमर से थी पीड़ित



रानीगंज-रानीगंज के रामबागान डॉक्टर कॉलोनी में मंगलवार की शाम एक दुखद घटना घटी. प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस.के. बासु की 80 वर्षीय सास, अलका पॉल, उनके घर की तीन तल्ले छत से नीचे कार्निस पर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.इलाज के लिए उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल बी एन अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.



 अलका पॉल अपनी बेटी, डॉक्टर चैताली बासु, और दामाद, डॉक्टर एस.के. बासु, के साथ ही रहती थीं. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों और डॉक्टर एस.के. बासु के अनुसार, घटना उस समय घटी जब घर के सभी सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, अलका पॉल, जो अल्जाइमर से पीड़ित थीं और अक्सर चीजें भूल जाती थीं, किसी तरह तीसरी मंजिल की छत पर पहुँच गईं और वहाँ से न जाने कैसे तथा कब दूसरे तल के कार्निश पर नीचे गिर गईं.



 दमकल कर्मियों को बुलाया गया, जिन्होंने बरामदे की रेलिंग काटकर श्रीमती अलका पॉल को लगभग आधे घण्टे के बाद लहूलुहान अवस्था में निकाला और अस्पताल पहुँचाया.

डॉक्टर चैताली बासु ने बताया कि वह दोपहर में आराम कर रही थीं और उन्हें समझ नहीं आया कि उनकी माँ छत पर कैसे पहुँच गईं. उन्होंने अपनी माँ की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, उस घर में पहले भी छत से गिरने की घटना हो चुकी हैं, जिनमें एक बुजुर्ग सदस्य की मौत हो गई थी.


रानीगंज थाने की पंजाबी मोड़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में कर मामले की जांच शुरू कर की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता