रानीगंज: श्री श्याम मंदिर रानीगंज में 8, 9 और 10 फरवरी को प्रथम स्थापना दिवस और 40वां श्याम महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ. रविवार की संध्या भजन कीर्तन के साथ इस महोत्सव का समापन हुआ.
महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. श्री हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कोलकाता से आई श्री बालाजी सत्संग समिति की अमृतवाणी ने श्रोताओं का मन मोह लिया. सन्ध्या भजन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय एवं बाहर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया. रजनी राजस्थानी, हर्षित डींडवानिया, मोनू सुल्तानिया, देवेश पारीक और पिनु शर्मा तथा जय राम पांडेय ने भजनों से श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया.
कोलकाता के नूतन बाजार के श्री श्याम मंडल के सदस्य यहां विशेष रूप से आमंत्रित थे.इनके अलावा सूरजगढ़ दरबार के हजारीलाल जी सैनी, हिसार से गौरव शर्मा और दशरथ अग्रवाल विशेष रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित थे. विशिष्ट उद्योगपति महेंद्र शर्मा,प्रदीप सराफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विष्णु शराफ, महासचिव पवन केजरीवाल, बिमल सराफ, कार्यक्रम के संयोजक अरुण राजपुरिया कोषाध्यक्ष विनोद बंसल, पप्पू माटोलिया, राहुल केजरीवाल,मुरारी जोशी, सांवरमल सिंघानिया, संदीप शर्मा सहित तमाम मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.



0 टिप्पणियाँ