जामुड़िया: माकपा के दिवंगत जननेता एवं जामुड़िया म्युनिसिपालिटी के प्रथम चेयरमैन बिप्लब चक्रवर्ती का 26वां मृत्यु दिवस श्रद्धा पूर्वक नजरुल शतवार्षिकी भवन में मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला.
आसनसोल लोकसभा केन्द्र के पूर्व सांसद बंशगोपाल चौधरी ने बिप्लब चक्रवर्ती को एक जननेता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आम लोगों के हितों के लिए काम किया. जामुड़िया विधानसभा की पूर्व विधायक जहांनारा खान ने कहा कि बिप्लब चक्रवर्ती एक कुशल प्रशासक थे और उन्होंने जामुड़िया म्युनिसिपालिटी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.जामुड़िया म्युनिसिपालिटी के पूर्व चेयरमैन तापस कवि ने वामपंथी आंदोलनों में उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वे हमेशा गरीबों और मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाते रहे.
माकपा नेता मनोज दत्ता ने कहा कि बिप्लब चक्रवर्ती ने कम्युनिस्ट पार्टी के लिए जो कुछ भी किया है, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है.जामुड़िया म्युनिसिपालिटी के गठन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान था.
इस अवसर पर माकपा जिला कमेटी के सदस्य कलीमुद्दीन अंसारी, जामुड़िया पश्चिम एरिया कमेटी के सचिव सुमित कवि, पूर्व एरिया कमेटी के सचिव हाराधन गोप, डीवाईएफआई पश्चिम बर्धमान जिला कमेटी के सदस्य बिकास यादव, सुंदर जोशी, सुजीत दत्ता, ममता दत्ता, राखी कवि, एमडी कयुम सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
सभी वक्ताओं ने बिप्लब चक्रवर्ती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.



0 टिप्पणियाँ