“नोदी बंधन” योजना के लिए आवंटित 200 करोड़ रुपए राशि को लेकर भाजपा और तृणमूल आमने- सामने





 मालदा (पीबी टीवी ) सीएम ममता बनर्जी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अपने बजट में बंगाल के नदी तटीय क्षेत्रों के विकास और गंगा के किनारे कटाव को रोकने पर विशेष जोर दिया है। इसके लिए उन्होंने एक नई योजना “नोदी बंधन” की घोषणा की है। इसके साथ इस योजना के लिए  200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। हालांकि, बजट में इस आवंटन को लेकर भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। भाजपा का आरोप है कि 200 करोड़ रुपए केवल रेत की बोरियां खरीदकर कुछ लालची ठेकेदारों का पेट भरने के लिए आवंटित किए गए हैं। इस पैसे से कुछ नहीं होगा. आगे चुनाव हैं और अपना पेट भरना है,  इसलिए यह आवंटन किया गया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि गंगा एक राष्ट्रीय नदी है। लेकिन केंद्र सरकार ने कोई धनराशि आवंटित नहीं की। राज्य का मुख्यमंत्री मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए यह धनराशि स्वीकृत की। इसको लेकर मालदा में राजनीति जोरों पर है.नदी कटाव के लिए आवंटित धनराशि को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच वाद-विवाद की राजनीति चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर